फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Construction of six lane started in Chandasi

चंदासी सिक्स लेन का निर्माण शुरू, जाम और धूल से मिलेगी राहत

Mon, 11 Oct 2021 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Construction of six lane started in Chandasi
पीडीडीयू नगर/ दुलहीपुर। एशिया की सबसे बड़ी कोयला मंडी चंदासी में रविवार से सिक्स लेन का निर्माण कार्य शुरू हो गया। सिक्स लेन बन जाने से रोजाना सुबह और शाम हो लग रहे भीषण जाम और 24 घंटे उड़ती धूल से लोगों को राहत मिलेगी। छह करोड़ 21 लाख 32 हजार की लागत से बन रही इस सड़क का कार्य नवंबर में पूरा हो जाएगा। 31 जुलाई को केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय और विधायक साधना सिंह ने इसका शिलान्यास किया था।
विज्ञापन

एशिया की सबसे बड़ी कोल मंडी चंदासी की सड़क लोगों के लिए परेशानी का सबब बन चुकी है। सड़क के किनारे धूल और कोयले की एक फुट से ज्यादा मोटी परत जमा हो गई है। जिससे 24 घंटे यह क्षेत्र धूल से भरा रहता है। इधर से एक बार गुजरने वाले लोगों के कपड़े काले हो जाते हैं, आंख, नाक और मुंह में धूल चला जाता है। मंडी में यहां रोजाना हजारों कोयला लदी ट्रकों का आवागमन होता है। लोडिंग अनलोडिंग करने वाले मजदूरों और गदी पर बैठे मालिक और मुंशी को मिलाकर कुल पांच से छह हजार लोग यहां 24 घंटे मौजूद रहते हैं। वहीं जगह न होने की वजह से कई महीनों से मुख्य सड़क पर ही ट्रकें खड़ी रहती हैं।
विज्ञापन

देखभाल के अभाव में सड़क के दोनो किनारे पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। ऐसे में सड़क का चौड़ीकरण किया जाना बेहद जरूरी थी। 31 जुलाई को केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय और स्थानीय विधायक साधना सिंह ने यहां सिक्स लेन का शिलान्यास किया। लेकिन दो महीने तक काम न लगने से लोगों में निराशा थी। रविवार को ट्रक से गिट्टी गिराने और सड़क को चौड़ा करने का कार्य शुरू हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली। छह करोड़ 21 लाख 32 हजार रुपये की लागत से बन रहे सिक्स लेन का निर्माण कार्य नवंबर तक पूरा किया जाना है। इससे बाद जाम और धूल की समस्या का समाधान हो जाएगा। वहीं पीडीडीयू जंक्शन जाने वाले लोगों के आवागमन में होने वाली परेशानियां भी दूर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदासी कोल मंडी की समस्या को देखते हुए सड़क चौड़ी हो रही है। छह करोड़ 21 लाख 32 हजार की लागत से मंडी में पुराना जीटी रोड सिक्स लेन बन जाने से लोगों को धूल से निजात मिलेगी। वहीं यहां आने वाले ट्रकों को खड़ा होने में आसानी होगी।-साधना सिंह, विधायक, पीडीडीयू नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed