फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Constable Santosh got Police Gallantry Medal

हवलदार संतोष को मिला पुलिस वीरता पदक

Sun, 25 Sep 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Constable Santosh got Police Gallantry Medal
चहनियां। तीन खूंखार आतंकवादियों को मार गिराने वाले चंदौली के इटवां गांव निवासी सीआरपीएफ के हेड कॉंस्टेबल संतोष कुमार त्रिपाठी को पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया गया है। पदक मिलने की सूचना मिलते ही परिवार वालों ने मिठाइयां बांट कर खुशियां मनाई।
विज्ञापन

वर्ष 2020 में जम्मू कश्मीर के श्रीनगर शहर के पत्था चौक थाना में तलाशी अभियान के दौरान एक घर मे छिपे आतंकियों ने अभियान दल पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। हवलदार संतोष कुमार त्रिपाठी ने कुशल नेतृत्व में मुठभेड़ में लश्कर ए तैयबा के तीन आतंकी ढेर हो गए। बहादुरी का प्रदर्शन करने के लिए संतोष को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। पदक मिलने की सूचना पर परिजनों ने एक दुसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर भृगुनाथ त्रिपाठी, बनवारी पांडेय, अरविंद पांडेय, अंगद त्रिपाठी, कौशलेंद्रनाथ त्रिपाठी, प्रांजल, भानु प्रताप सिंह, बिस्मिल्लाह अंसारी, रवि प्रताप सिंह, रविकांत मौर्या, विमलेश मौर्य, अंकित पांडेय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed