Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Conspiracy for his kidnapping, jail open

अपने अपहरण की रची साजिश , खुला पोल गया जेल

Wed, 15 Jul 2020 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Conspiracy for his kidnapping, jail open
चंदौली। किसान से धान खरीदने के बाद उसे धनराशि देने के बजाय क्रेता ने उसे अपहरण के आरोप में फंसाने की योजना बनाई थी। औरैया पट्टी निवासी गोरखनाथ गुप्ता ने साजिश के तहत पत्नी के माध्यम से खुद के अपहरण होने की झूठी कहानी बनाई और कंदवा थाने में मुकदमा दर्ज कराया। लेकिन पुलिस ने मामले की पड़ताल की तो सच सामने आ गया। पुलिस ने अपहरण गलत मुकदमा दर्ज कराने और किसान के खिलाफ साजिश रचने के आरोप में गोरखनाथ सहित दो अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। मामले का खुलासा सदर सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने मंगलवार को पुलिस लाइन में किया।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि धीना क्षेत्र के इमिलिया गांव के किसान उपेंद्र सिंह ने औरैया पट्टी निवासी गोरखनाथ गुप्ता को धान बेचा था। इसके एवज में उन्हें गोरख गुप्ता से 3.82 लाख रुपये लेना शेष था। लेकिन काफी समय गुजरने के बाद भी गोरख ने किसान को बकाया रकम वापस नहीं किया। इस दौरान उपेंद्र के द्वारा पैसा वापसी के लिए दबाव बनाया गया तो उसने ने खुद के अपहरण होने की साजिश तैयार कर ली। बताया कि एक जुलाई को गोरखनाथ गुप्ता की पत्नी अनिता गुप्ता की तहरीर पर कंदवा थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस इस मामले में उपेंद्र सिंह से भी पूछताछ की, लेकिन उन्होंने धान बेचने के बाद बकाया रकम वापस लेने की जानकारी दी। इसी बीच मंगलवार को पुलिस ने गोरखनाथ गुप्ता और उसके सहयोगी राजेश दूबे और हाफीज को बरहनी के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुद के अपहरण होने की साजिश रचने की बात स्वीकार की है। पुलिस टीम में टीबी सिंह, रामपुर चौकी प्रभारी सुग्रीव कुमार गुप्ता, राहूल यादव, सत्येंद्र प्रताप शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed