{"_id":"1d6e01c82c992cf5a3379f494f5ab890","slug":"consecration-of-baba-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगाजल से हुआ बाबा का अभिषेक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगाजल से हुआ बाबा का अभिषेक
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Sat, 12 Sep 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अघोरेश्वर बाबा कीनाराम का तीन दिवीसय प्रकाशोत्सव की शुरूआत शुक्रवार को विधि विधान से हुआ।
भोर में ही भक्तों ने बलुआ घाट से जल लाकर बाबा का अभिषेक किया। इस दौरान महिलाओं ने सोहर गाए। इसके साथ ही बाबा के दर्शन पूजन के लिए भक्तों का रेला उमड़ा।
इस मौके पर मठ के बाहर मेला लगा और यहां खरीददारी के लिए भक्तों की भीड उमड़ी। दिन भर मठ परिसर बाबा के जयकारे से गूंजता रहा। रात से ही रामगढ़ में भक्तों का रेला उमड़ने लगा।
भोर में चार बजे गर्भगृह खुलते ही भक्तों ने बाबा के जयकारे लगाए और अभिषेक किया। इसके बाद पीठाधीश्वर रक्षित दास ने मंगलाचरण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत की।
दिन भर मंदिर पर गीत संगीत का दौर चलता रहा। सुबह आठ बजे से 11 बजे तक रामायण पाठ किया गया तो इसके बाद स्थानीय और बाहरी कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
बाबा के दर्शन पूजन के बाद भक्त मेले का लुत्फ उठाने से नहीं चुके। जन्मोत्सव पर मठ के बाहर झूला, मौत का कूंआ, सर्कस, जादू के स्टाल लगे थे। इसके अलावा चाट पकौड़े, खिलौने की दुकानें सजी।
वार्षिकोत्सव के मौके पर मठ को भव्य तरीके से सजाया गया था। पूर्व विधायक प्रभुनरायन यादव और सैयदराजा विधायक मनोज सिंह डब्लू ने माथा टेका। इस दौरान गोष्ठी में मनोज सिंह ने कहा कि मठ के विकास के लिए वे पूरी तरह कृत संकल्पित हैं।