फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Congressmen staged a black bandage on arms

बांहों पर काली पट्टी बांध कर कांग्रेसियों ने दिया धरना

Wed, 29 Jul 2020 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Congressmen staged a black bandage on arms
पीडीडीयू नगर स्थित कैंप कार्यालय पर धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेसजनों ने राजस्थान में भाजपा के लोकतंत्र की हत्या किए जाने के विरोध में कालीमहाल स्थित पार्टी कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद काली पट्टी बांधकर धरना दिया।
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेसजनों ने भाजपा को सत्ता का भूखा बताते हुए कड़ी निंदा व भर्त्सना भी की। निवर्तमान शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने राजस्थान में सरकार गिराने का प्रयास किया। इसमें फ़ेल होने के बाद भाजपा अभी भी कुचक्र रचने का प्रयास कर रही। कांग्रेस नेताओं व विधायकों के साथ सीबीआई व ईडी का ख़ौफ़ दिखाया जा रहा है। विधायकों के ख़रीद फ़रोख़्त का कुत्सित प्रयास भाजपा की ओर से जा रहा है। वहीं राज्यपाल विधानसभा सत्र न बुलाना, बहुमत साबित करने का मौक़ा न देना उनके पद को कलंकित करने का कार्य है। भाजपा कोरोना संकट में अपनी विफलताओं के कारण जनता का विश्वास खो चुकी है, अब धनबल और बाहुबल का प्रयोग उसकी मजबूरी बन चुकी है। इस मौके पर बृजेश गुप्ता, शाहिद तौसिफ़, नंदगोपाल सिंह, श्वेता सिद्धिदात्री, विजय कुमार गुप्ता, नवीन पांडेय, सतपाल सिंह, नेहाल अख़्तर बाबू ,कन्हैया केशरी, गोपीनाथ राजभर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed