{"_id":"35f2a9a8f2ce68a8773fa459a5e33520","slug":"congressmen-criticized-the-sp-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसजनों ने सपा सरकार को कोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसजनों ने सपा सरकार को कोसा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Fri, 14 Aug 2015 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक गुरुवार को मुख्यालय स्थित कार्यालय पर हुई।
इसमें कांग्रेसियों ने प्रदेश की सपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को ईमानदारी से कार्य करने का आह्वान किया।
आरोप लगाया कि सपा सरकार ने लोक सेवा आयोग और प्रदेश की अन्य भर्तियों में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का काम किया है। साथ ही गड़बड़ी करके जाति विशेष को लाभ पहुंचाया है, जो गलत व जनविरोधी है।
इस अवसर पर जिला प्रभारी देवेंद्र दुबे ने कहा कि सपा सरकार पूरी तरह से जनविरोधी कार्यों में लिप्त है। लोक सेवा आयोग जैसी संस्थाओं में भ्रष्टाचार हावी है। जिससे जाति विशेष के लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। वहीं होनहार युवा कुंठित हो रहे हैं।
बिजली कटौती से जनता पूरी तरह से बेहाल हो चुकी है। जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनहित के मुद्दे पर पूरी तरह से फ्लाप साबित हुई है।
मूलभूत सुविधाएं जनता तक नहीं पहुंच पा रही हैं। वहीं सड़कों का हाल बेहाल होने से यातायात व्यवस्था पर चरमरा गई है। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी 17 अगस्त को विधानसभा का घेराव करेगी। कार्यकर्ता कमर कसकर तैयार रहें।
बैठक में नवीन सिंह, श्वेता सिद्धिदात्री, राजकुमारी गुप्ता, ठकुरदेई, अखिलेन्द्र पांडेय, अरविंद कुमार पांडेय, विनोद सिंह, जयशंकर तिवारी आदि उपस्थित रहे संचालन संजय तिवारी ने किया।