फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Congress, Left engaged in the business of treason

देशद्रोह के धंधे में लगे वामदल, कांग्रेस

Wed, 17 Feb 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Wed, 17 Feb 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
 Congress, Left engaged in the business of treason
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य
विज्ञापन
इंद्रेश कुमार ने कहा कि जो लोग पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगा रहे हैं और जो नेता उनका समर्थन कर रहे हैं, उन्हें पाकिस्तान भेज देना चाहिए।

कांग्रेस व वामपंथी पार्टियां देशद्रोह के धंधे में लग गई हैं। वे मंगलवार को नगर के अग्रवाल सेवा संस्थान में आयोजित आरएसएस की गोष्ठी के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।


पिछले दिनों जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्र नेताओं द्वारा पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने और उनकी गिरफ्तारी के मुद्दे पर इंद्रेश जी ने कहा कि जेएनयू में जो कुछ भी हो रहा है, वह बहुत ही शर्मनाक और निंदनीय है। यूनिवर्सिटी में देशद्रोह पनप रहा है। कांग्रेस और लेफ्ट दलों पर निशाना साधते हुए  उन्होंने कहा कि कांग्रेस और वामपंथी पार्टियां देशद्रोह के धंधे में लग  गई हैं।

चुनाव में हार चुकी कांग्रेस किसी के समर्थन से गुरेज नहीं कर रही है, चाहे वे देशद्रोही ही क्यों न हो। कहा कि राहुल अगर  गद्दारों को पालेंगे और पाकिस्तान जिंदाबाद वालों के साथ रहेंगे तो सिर्फ  आरएसएस ही नहीं बल्कि देश की 125 करोड़ जनता उनको गद्दार का सर्टिफिकेट देगी। इंद्रेश ने कहा कि मोदी सरकार ठीक रास्ते पर चल रही है। केंद्रीय नेताओं के विवादित बोल पर उन्होंने कहा कि यह पार्टी का मामला है।


आरएसएस लोगों के लिए काम करती है न कि सरकार चलाती है। इसके पूर्व गोष्ठी में इंद्रेश ने स्वयं सेवकों से देश के वर्तमान हालात पर चर्चा की। कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ नारी शक्ति जागरण की आवश्यकता है। इसके लिए हम सभी को एकजुट होकर काम करना होगा।

भ्रूण हत्या को उन्होंने देश के लिए अभिशाप बताया और जागरूकता अभियान चलाकर इसे रोकने और बेटियों को बढ़ाने पर बल दिया।


कहा कि सनातन संस्कृति ने नारी को देवी का स्वरूप माना गया है। उन्होंने संगठन को बढ़ाने और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने पर बल दिया। इसके पूर्व उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed