{"_id":"690321836ad3c3da4e0df43a","slug":"congress-leader-ajay-rai-targeted-up-government-over-murder-of-girl-in-chandauli-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 'चंदौली में मासूम बच्ची के साथ हुई हैवानियत भाजपा सरकार के माथे पर कलंक', अजय राय ने की कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'चंदौली में मासूम बच्ची के साथ हुई हैवानियत भाजपा सरकार के माथे पर कलंक', अजय राय ने की कार्रवाई की मांग
Thu, 30 Oct 2025 01:57 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 30 Oct 2025 01:57 PM IST
सार
Chandauli News: चंदौली जिले में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या करने का मामला अब राजनीति का मुद्दा भी बन गया है। इसको लेकर कांग्रेस नेता अजय राय ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
चंदौली में अजय राय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदौली जिले में छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म और हत्या की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पीड़ित परिवार से मिलने नियामताबाद विकासखंड के सरने गांव पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और कहा कि यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। छह साल के बच्ची के साथ जो हैवानियत हुई है वह भाजपा सरकार के माथे पर कलंक है।
विज्ञापन
अजय राय ने कहा छह साल की मासूम के साथ जिस तरह की हैवानियत की गई है, वह दिल दहला देने वाली है। भाजपा सरकार कानून-व्यवस्था पर बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन प्रदेश में अपराधियों का मनोबल चरम पर है। योगी जी बिहार में जाकर कहते हैं कि उत्तर प्रदेश में अमन-चैन है, जबकि बिहार से सटे जिले चंदौली में इस तरह की जघन्य घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
उन्होंने मांग की कि दोषियों को तत्काल सख्त सजा दी जाए और जांच में लापरवाही बरतने वाले वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित किया जाए। अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और न्याय दिलाने की हर संभव कोशिश करेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह घटना प्रदेश सरकार की संवेदनहीनता और कानून-व्यवस्था की पोल खोलती है। 27 अक्टूबर को सरने गांव में छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। इस अमानवीय कृत्य से पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया है। ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने भी दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की है।