फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Congratulations rang at midnight, Kanhai was born in homes

Chandauli News: आधी रात बजी बधाई, घरों में जन्मे कन्हाई

Thu, 07 Sep 2023 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Congratulations rang at midnight, Kanhai was born in homes
पीडीडीयू नगर। नटवर नागर, रास रचैया, मुरली मनोहर, योगेश्वर श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बुधवार को समारोहपूर्वक मनाया गया। भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र और बुधवार ने श्रीकृष्ण जयंती योग का निर्माण किया। इस संयोग ने भक्तों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उत्साह बढ़ा दिया। घरों में आधी रात को कान्हा का जन्म हुआ। महिलाओं ने थाल बजाई, शंखनाद और घंट बजाकर प्रिय नंदलाल का स्वागत किया गया। वहीं बधाई गीत सुनाई गई। इसके बाद विधि विधान से पूजा-अर्चना की गई। घरों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झांकी देखने के लिए लोग पहुंचे। मुगलसराय कोतवाली, लाठ नंबर दो सहित अन्य स्थानों पर जन्माष्टमी की झांकी दर्शन को कतार लगी रही। वहीं यहां मेले का भा आयोजन था।
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण को जन्मोत्सव भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। इस वर्ष बुधवार की रात अष्टमी तिथि के साथ ही रोहिणी नक्षत्र भी मिला। इस तिथि में श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वहीं वैष्णवजन बृहस्पतिवार को उदयातिथि के अनुसार श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाएंगे। जन्मोत्सव मनाने की तैयारी में लोग सुबह से ही जुट गए। युवाओं ने घरों में लकड़ी के बुरादे को रंगा, इसके बाद मूर्तियों, खिलौनों से मथुरा नगरी सजाई, गोपियों संग रास रचाते श्रीकृष्ण तो कहीं पुतना वध, माखन चुराते, श्रीकृष्ण सुदामा मिलन, कालिया नाग दमन आदि की लीलाओं को झांकी सजाई। इसे रंग-बिरंगे विद्युत झालरों से सजाया। नगर के लाठ नंबर दो के साथ ही पथरा, जायसवाल स्कूल रोड, शाहकुटी, सुभाषनगर, चंदासी, नई बस्ती, न्यू महाल, रविनगर, पटेलनगर, कैलाशपुरी, चतुर्भुजपुर, काली महाल, अलीनगर, आरपीएफ कॉलोनी, गया कालोनी, मानसनगर, यूरोपियन कॉलोनी, शास्त्री कॉलोनी, में श्रीकृष्ण जन्म की झांकी सजाई गई। वहीं मुगलसराय कोतवाली, अलीनगर थाने में भी श्रीकृष्ण की भव्य झांकी सजाई गई। लोग शाम झांकी दर्शन के लिए पहुंचे। आधी रात को विधि विधान से पूजा अर्चना कर भगवान का जन्म कराया गया और शास्त्रोक्त विधि से पूजा अर्चना की गई। भगवान का जन्म होते ही जय कन्हैया लाल की...उद्घोष किया गया। वहीं थाली, घंटी, शंख बजाकर नंदलाल का स्वागत किया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। वहीं मुगलसराय कोतवाली, और लाठ नंबर दो के समीप मेला लगा। लोगों ने मेले का खूब आनंद उठाया।
विज्ञापन



पीडीडीयू नगर। अलीनगर सकलडीहा रोड पर स्थित ज्योति कॉन्वेंट स्कूल में जन्माष्टमी पर बुधवार को राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता हुई। इसमें जूनियर और सीनियर ग्रुप में बच्चों ने भाग लिया। राधा-कृष्ण रूप में सजे नन्हे-मुन्नों ने लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विद्यालय के चेयरपर्सन ने कृष्ण मोहन गुप्ता ने कहा कि श्रीकृष्ण हर युग में लोगों में आदर्श हैं। हर कोई अपने बच्चे को राधा और कृष्ण के रूप में देखना चाहता है। इस दौरान संस्कार भारती के संजय राय, शरद मिश्रा, विजय गुप्ता, सुनील केशरी, अनीता कुशवाहा, तारा राज आदि निर्णायक के रूप में रहे। प्रतियोगिता के जूनियर ग्रुप में अवंतिका और आयन अव्वल रहे। हर्षिता और रुद्र दूसरे जबकि स्वस्तिका और अर्थ व ऋतु और तेजस की जोड़ी तीसरे स्थान पर रहीं। सीनियर ग्रुप में रिद्धि घोष और संध्या प्रथम, सौरभ मिश्रा और पीहू द्वितीय जबकि आराध्या और एंजल के साथ ताक्षवी और हर्षित की जोड़ी तृतीय रही। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल मौर्य, उपप्रधानाचार्य प्रकाश मंडल, हेमंत विश्वकर्मा, सनोज कुमार, प्रभात शर्मा, सन्नी शर्मा, आनंद राज, निहोरी, करन शुक्ला, हिमांशू विश्वकर्मा, नवीन भूषण, तापसी मंडल, रीना, वंदना, जानकी, सुनीता, सुजैन, सीमा, जानकी, राजकुमारी, शीतल, दीपांजलि, रितु, पूजा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed