फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Compulsion of women on duty with small children

छोटे बच्चों के साथ ड्यूटी करनी महिलाओं की विवशता

Mon, 07 Mar 2022 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 01:23 AM IST
विज्ञापन
Compulsion of women on duty with small children
चंदौली।विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को मुख्यालय स्थित नवीन मंडी परिसर से पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। इनमें कई ऐसी महिलाएं शामिल रहीं जिनके साथ छोटे बच्चे भी दिखे। विवशता में वे बच्चों को साथ लेकर ड्यूटी पर गई हैं। दोहरी जिम्मेदारी के साथ ये लोकतंत्र में भागीदारी तो करेंगी लेकिन वे कुछ मायूस दिखीं।
विज्ञापन

जिले की चार वलिधानसभा सीटों पर सोमवार को चुनाव होना है। मुख्यालय स्थित नवीन मंडी परिसर पोलिंग पार्टी रवाना हुईं। इनमें कुछ ऐसी भी महिलाएं थीं जो अपने बच्चों के साथ ड्यूटी पर जाने के लिए मजबूर दिखीं। चकिया के मूसाखाड़ से आई आयशा बेगम ने बताया कि उनकी ड्यूटी मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय इस्लामपुर, परशुरामपुर में लगाई गई थी। ईवीएम, वीवीपैट व अन्य सामग्री का मिलान करते मंडी परिसर में दिखाई दी। कहा कि उनको दो साल का बच्चा है लेकिन मुगलसराय विधानसभा के प्राथमिक विद्यालय इस्लामपुर के परशुरामपुर में ड्यूटी लगाई गई है। विवशता में नौकरी करनी ही पड़ेगी। यह लोकतंत्र का महापर्व है। इससे दूर नहीं रहा जा सकता। जिला प्रशासन को ड्यूटी में बच्चों वाली महिलाओं को नहीं लगाना चाहसिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed