फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Complete unfinished work soon

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जल्द कराएं पूरा

Thu, 06 Aug 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Complete unfinished work soon
चंदौली। जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बृहस्पतिवार को विकास भवन में सीडीओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने की। उन्होंन अधूरे कार्यों को समय पर पूरा कराने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोरोना संक्रमण के चलते सभी को सतर्कता बरतते हुए शासन की गाइड लाइन के अनुसार अधूरे व नए कार्यों को पूरा करना होगा। जिस निर्माण कार्य में कही दिक्कतें आ रही हो उच्चाधिकारियों अवगत कराएं औरविकास कार्यों को पूरा करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शासन से तय मानक के अनुसार कार्यो को पूरा किया जाय, लापरवाही बरतने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।परियोजना अधिकारी डूडा से संबंधित कराए गए आवास योजना में पूरी पारदर्शिता के साथ गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्माण कार्य को पूरा करने के निर्देश दिये। साथ ही पात्रों व अपात्रों की चयन कर स्थलीय जाँच पड़ताल करने के उपरांत ही स्वीकृति प्रदान किये जाने के निर्देश दिए। जिला पूर्ति अधिकारी से जनपद में निशुल्क खाद्यान्न वितरण की जानकारी ली। साथ ही कोरोना महामारी के समय मे चिन्हित प्रवासियों को खाद्यान्य की समस्या न उत्पन्न हो। डीसी एनआरएलएम को निर्देश दिया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिये अन्य जनपदों से अधिक कार्य करते हुए उन्हें मजबूत बनाया जाय। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से निर्माणाधीन एवं बन चुके पशु आश्रम स्थल से संबंधित जानकारी ली। कहा कि ऑनलाइन प्राप्त पेंशन के आवेदनों की जांच कराते हुए आवेदन पत्र को आगे बढ़ाएं। इस दौरान जिला विकास अधिकारी पदम कांत शुक्ल, जिला पंचायत राज अधिकारी ब्रह्मचारी दुबे, जिला पूर्ति अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह, पीडी सुशील कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा.एसपी पाण्डेय उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed