फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Complete preparation for purchasing paddy, 28 centers built

धान क्रय करने की पूरी तैयारी, बनाए 28 केंद्र

Mon, 25 Oct 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Complete preparation for purchasing paddy, 28 centers built
जनपद में एक नवंबर से क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शुरू हो जाएगी। इस बार 2.35 लाख एमटी धान की खरीदने के लिए फिरहाल 28 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जबकि सौ से अधिक नए केंद्र बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। एजेंसी के द्वारा धान खरीदने के एक सप्ताह के अंदर किसान के खाते में भुगतान करना अनिवार्य कर दिया गया है। शासन ने धान खरीद के लिए निजी क्रय एजेंसियों को क्रय केंद्र बनाने पर रोक लगा दी है। केंद्रों पर प्रभारियों की तैनाती की प्रक्रिया पूरी हो गई है, हालांकि अभी तक केंद्रों से मिलों को संबद्ध नहीं किया गया है। हर बार की तरह इस बार भी छोटे किसानों को वरीयता दी गई है। शर्त यह होगी कि पहली बार किसान जिस केंद्र पर अपना धान बेचेंगे, दोबारा बिक्री के लिए वहीं ले जाना पड़ेगा। किसानों को उपज बेचने को टोकन लेने के लिए इस बार क्रय केंद्र का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। पंजीयन के बाद उन्हें आनलाइन टोकन मिलेगा। इसमें बिक्री स्थल (क्रय केंद्र) का नाम व तिथि का उल्लेख रहेगा। निर्धारित तारीख में धान की बिक्री न करने पर टोकन निरस्त हो जाएगा। टोकन की व्यवस्था में बदलाव से किसानों को सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed