फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   competition

श्री मुरारीलाल माहेश्वरी स्मृति राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता आज

Sat, 20 Jul 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
competition
पीडीडीयू नगर। अमर उजाला की ओर से श्री मुरारीलाल माहेश्वरी स्मृति राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता विचार प्रवाह के जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को दिन में 11 बजे से नगर पालिका इंटर कॉलेज पीडीडीयू नगर (मुगलसराय) में होगा। स्नातक और परास्नातक कक्षाओं के प्रतिभागी देशहित में एक देश एक चुनाव विषय पर पक्ष और विपक्ष में बोलेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रत्येक संस्थान से अनिवार्यत: दो प्रतिभागी क्रमश: एक विषय के पक्ष में एवं दूसरा विपक्ष में होंगे। प्रतिभागियों को अपने प्राचार्य से अधिकार पत्र एवं विद्यार्थी परिचय पत्र लाना अनिवार्य होगा। प्रत्येक प्रतिभागी को कुल 6 मिनट का समय दिया जाएगा। 5 मिनट पर एक चेतावनी घंटी बजेगी और एक मिनट बाद समाप्ति घंटी बजेगी। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के नकद इनाम के साथ प्रमाण पत्र दिया जाएगा। दो प्रतिभागियों को सांत्वना को प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम और सर्वमान्य होगा। इसकी तैयारी पूरी हो गई है। जिले स्तर पर विजेता प्रतिभागी को मंडल स्तर पर और मंडल स्तर पर जीतने वाले प्रतिभागी को राज्य स्तर पर होने वाले वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed