{"_id":"6aece6601ceb049e97059e29","slug":"compensation-demanded-at-the-rate-of-30000-rupees-per-acre-chandauli-news-c-189-1-svns1013-157285-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: 30 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मांगा मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: 30 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मांगा मुआवजा
विज्ञापन
चकिया नगर में जुलूस निकालते अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यकर्ता। संवाद
चकिया। बेमौसम बारिश से फसलों की बर्बादी और मकानों के गिरने से प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। राज्यव्यापी आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर नगर में भ्रमण किया। इसके बाद गांधी पार्क में सभा कर किसानों की समस्याएं उठाईं।
जिला मंत्री लालचंद सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय से जुलूस की शक्ल में निकले। गांधी पार्क में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि आंधी-बारिश से धान, बाजरा सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
सभा में फसल बर्बादी की क्षतिपूर्ति के लिए किसानों को 30 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने और बटाईदार किसानों को भी इसका लाभ दिलाने की मांग की गई। बारिश से गिरे मकानों का उचित मुआवजा देने के साथ आपदा में जान गंवाने वालों और पशुओं के नुकसान पर प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन
इसके अलावा बिजली बिल माफ करने, किसानों को कर्जमुक्त करने, पर्याप्त डीएपी खाद उपलब्ध कराने और सरकारी क्रय केंद्रों पर धान खरीद सुनिश्चित करने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि सरकार तत्काल नुकसान का सर्वे कराकर प्रभावित किसानों और परिवारों को राहत उपलब्ध कराए।