फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Community toilet tank and roof damaged, yet the key handed over

सामुदायिक शौचालय की टंकी और छत खराब, फिर भी सौंप दी चाभी

Sun, 22 Aug 2021 07:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 07:47 PM IST
विज्ञापन
Community toilet tank and roof damaged, yet the key handed over
विकास खंड के कम्हारी गांव में बने सामुदायिक शौचालय की चाबी रविवार को स्वयं सहायता समूह को सौंपे जाने से ग्राम प्रधान व ग्रामीणों में रोष है। आरोप है कि शौचालय की टंकी सही नहीं बनी है और उसकी छत पर दरार भी दिख रही है। इसके बावजूद ब्लॉक अधिकारियों ने समूह की महिलाओं को जिम्मेदारी सौंप दी है।
विज्ञापन

विकास खंड के 104 गांव में साढ़े चार लाख की लागत से हर ग्राम सभा में सामुदायिक शौचालय बनाए गए हैं। जिला प्रशासन के दबाव में ब्लॉक के अधिकारियों ने 66 गांवों के शौचालय की देखरेख की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह को देते हुए नौ हजार रुपए का भुगतान भी कर दिया है। ऐसा तब किया गया है जब ज्यादातर शौचालयों पर अभी भी ताला लटक रहा है। रविवार को कम्हारी गांव के आधे-अधूरे बने शौचालय की देखरेख की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान अश्वनी श्रीवास्तव पर दबाव बनाने के बाद उद्घाटन कर गांव की ही यमुना आजीविका स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष सत्ती देवी व मुन्नी देवी को सौंप दी गई। ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि शौचालय निर्माण में मानक की धज्जियां उड़ाई गई हैं। छतों में दरार पड़ गई है और शौचालय की टंकी में सही नहीं बन पाई है। इस संबंध में एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने बताया कि शौचालय के अधूरे काम को पूरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed