{"_id":"eb6ff34804ae9f007ef11a45a7fc0037","slug":"commotion-for-housing-installment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास की किस्त के लिए हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास की किस्त के लिए हंगामा
ब्यूरो चंदौली अमर उजाला
Updated Sat, 27 Dec 2014 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड क्षेत्र के सोनहुल गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को ब्लाक
विज्ञापन
मुख्यालय पर इंदिरा आवास की दूसरी किस्त नहीं मिलने पर हंगामा किया।
इस दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण दस माह बीत जाने के बाद भी इंदिरा आवास की दूसरी किस्त लाभार्थियों काे नहीं मिली है। इस कारण आवास निर्माण अधर में लटका हुआ है। बीडीओ के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान राकेश गुप्ता ने कहा कि गांव में 60 लाभार्थियों को इंदिरा आवास योजना के लिए चुना गया है। इन सभी को पहली किस्त मिली, जिससे आवास निर्माण का कार्य शुरू कराया गया। इसके बाद दस माह बीत गए, लेकिन दूसरी किस्त लाभार्थियों को नहीं मिली।
इससे लाभार्थियोें को तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सभी के आवास निर्माण बीच में ही रुक गए हैं। लाभार्थी ग्रामीणों का कहना था कि दूसरी किस्त के लिए हम सभी ने कई बार ब्लाक पहुंचकर अधिकारियों से गुहार लगाई।
कहा तत्काल अगर दूसरी किस्त नहीं मिली तो हम सभी आंदोलन करेंगे। खंड विकास अधिकारी ने ग्रामीणों की समस्या सुनी और भरोसा दिलाया कि जल्द ही आवास योजना के तहत दूसरी किस्त प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर शांति देवी, उमरावती, बासमती आदि रहे।