{"_id":"5eca6c518ebc3e90796001e3","slug":"commissioner-knows-about-railway-station-access-arrangements-chandauli-news-vns526473590","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नर ने रेलवे स्टेशन पहुंच व्यवस्थाओं का जाना हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नर ने रेलवे स्टेशन पहुंच व्यवस्थाओं का जाना हाल
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोरोना संक्रमितों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए और लॉकडाउन के अनुपालन की स्थिति की हकीकत जानने के लिए रविवारको कमिश्नर दीपक अग्रवाल और डीएम नवनीत सिंह चहल ने इलाके का भ्रमण किया। पड़ाव पर बाहर से आने वाले वाहनों की स्थिति देखी। इसके बाद स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर श्रमिकों के आने, उनके थर्मल स्क्रीनिंग और जाने के लिए वाहनों के इंतजाम की स्थिति की समीक्षा की।
जिले में प्रवासी श्रमिकों की वजह से तेजी से कोरोना वायरस संकमितों की संख्या बढ़ी है।
वर्तमान मे जिले में19 कोरोना संक्रमित हैं। जिले में मिले सभी कोरोना पॉजिटिव प्रवासी श्रमिक हैं। इसको देखते हुए रविवार को कमिश्नर दीपक अग्रवाल जिले में पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने पड़ाव चौराहे का अवलोकन किया। सूजाबाद में मिले कोरोना संक्रमित के ठीक होने के बाद बहादुरपुर मार्ग को खोले जाने के बाद की स्थिति को देखा। इसके बाद डीएम के साथ वे दोपहर 12 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुुंचे। यहां उन्होंने थर्मल स्क्रीनिंग, श्रमिक स्पेशल ट्रेन से उतरने वाले श्रमिकों को कतारबद्ध करने, उनका रजिस्ट्रेशन में लगे कर्मियों के बारे में जानकारी ली। कमिश्नर ने श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आने वाले श्रमिकों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए डीएम को निदेेशित किया। कहा कि थर्मल स्क्रीनिंग के बाद सभी को वाहनों से घर तक पहुंचाया जाए। उन्होंने स्टेशन पर सुरक्षा के इंतजाम की भी स्थिति को देखा। इस दौरान एसडीएम कुमार हर्ष सहित अन्य अधिकारी रहे।