फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Commission decides the cost of election of president and chief

आयोग ने तय किया जिपं अध्यक्ष और प्रमुख के चुनाव का खर्च

Tue, 11 May 2021 07:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 07:04 PM IST
विज्ञापन
Commission decides the cost of election of president and chief
चंदौली। जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव के लिए अभी तिथि घोषित नहीं हुई। लेकिन दावेदारों ने चुनाव लड़ने की तैयारी तेज कर दी है। चुनाव आयोग ने इस बार दोनों पदों के लिए खर्च सीमा तय की है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अधिकतम चार लाख तो ब्लाक प्रमुख पद पर दो लाख खर्च कर सकते हैं। ऐसे में दावेदारी में जुटे लोग पर आयोग शिकंजा कस गया है। जिले में जिला पंचायत सदस्य के 35 पद व बीडीसी के 995 पदों पर चुनाव कराया गया था। चुनाव आयोग की गाइड लाइन के अनुसार अध्यक्ष के चुनाव में अधिकतम चार लाख व ब्लाक प्रमुख के चुनाव में अधिकतम दो लाख रुपये की खर्च सीमा निर्धारित की गई है। इतने ही धनराशि तक के खर्च का विवरण लोगों को व्यय रजिस्टर में भरकर देना होगा। वैसे प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की तिथि निर्धारित नहीं होने के चलते राजनीतिक सरगर्मी अभी तेज नहीं हुई है। लेकिन अंदरखाने में संभावित दावेदार जमीनी बिसात बिछाने में जुट गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed