{"_id":"57781d964f1c1bd04979b963","slug":"colourless-of-samadhan-diwas","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीका रहा समाधान दिवस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीका रहा समाधान दिवस
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Sun, 03 Jul 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शनिवार की दोपहर हुई बारिश के कारण बहुत कम फरियादी मुगलसराय कोतवाली में लगे समाधान दिवस में अपनी फरियाद लेकर पहुंच पाये। लेकिन यहां एसपी और डीएम की आने की सूचना पर पूरा तंत्र दिनभर मुस्तैद दिखाई दिया। हालांकि सुबह एसडीएम मुगलसराय भी कोतवाली पहुंचे लेकिन कुछ ही प्रार्थना पत्रों की सुनवाई के बाद वह रवाना हो गये।
समाधान दिवस के दौरान कोतवाली प्रभारी विनोद यादव, एसएसआई आरएन पासी समेत कोतवाली क्षेत्र के समस्त पुलिस चौकी प्रभारी मौजूद रहे। इस दौरान एसडीएम मुगलसराय सतेंद्र सिंह समेत क्षेत्र के लेखपाल भी कोतवाली पहुंच गये। बारिश की वजह से कई लोग समाधान दिवस में नहीं पहुंच सके । पूरे दिन राजस्व विभाग से संबंधित केवल आठ प्रार्थना पत्र ही आए।
एसडीएम मुगलसराय ने दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। धीना संवाददाता के अनुसार धीना थाना में प्रभारी साजिद सिद्दकी व राजस्व अधिकारी की मौजूदगी में समाधान दिवस का आयोजन हुआ जिसमें 08 प्रार्थना पत्र पड़े। मौके पर चार का निस्तारण किया गया राजस्व से संबंधित शेष प्रार्थना पत्रों को लेखपालों को सौंप दिया गया।