फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   collision of three vehicles on GT Road in Chandauli tanker driver killed and Khalasi injured

रफ्तार का कहर: चंदौली में जीटी रोड पर तीन वाहनों की टक्कर, टैंकर चालक की मौत, खलासी घायल

Fri, 08 Sep 2023 09:40 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 08 Sep 2023 09:40 AM IST
सार

यूपी के चंदौली जिले में शुक्रवार सुबह रफ्तार का कहर नजर आया। नेशनल हाईवे जीटी रोड पर भिखारीपुर गांव के समीप तीन वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में टैंकर चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन
collision of three vehicles on GT Road in Chandauli tanker driver killed and Khalasi injured
दुर्घटनाग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के चंदौली जिले में शुक्रवार सुबह रफ्तार का कहर नजर आया। नेशनल हाईवे जीटी रोड पर भिखारीपुर गांव के समीप तीन वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में टैंकर चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क के किनारे लगाया।  

विज्ञापन


तीन भारी वाहन शुक्रवार सुबह वाराणसी से बिहार की तरफ जा रहे थे। एक ट्रक आगे आगे चल रहा था। दूध लदा टैंकर पीछे चल रहा था।  बिहार के गया जिले के नीमचक निवासी चालक सुधीर चौधरी (36) चला टैंकर को चला रहा था। खलासी राजकुमार (30) केबिन में बैठा था। सदर कोतवाली के भिखारीपुर गांव के पास ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया।
विज्ञापन


पीछे-पीछे चल रहे टैंकर ने ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। वहीं पीछे से आ रहे ट्रक ने दूध टैंकर में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में टैंकर की केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।  चालक और खलासी फंस गए। एक साथ तीन वाहनों की टक्कर से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। हाईवे से गुजरने वाले यात्री रुक गए। कुछ देर तक हाईवे पर जाम लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मौके पर नेशनल हाईवे के हेल्पलाइन की टीम के साथ सदर कोतवाली प्रभारी राजीव सिंह के नेतृत्व में पुलिस के जवान पहुंच गए। आननफानन केबिन में फंसे चालक सुधीर कुमार को बाहर निकाला गया। उसकी मौत हो चुकी ती।  वहीं गंभीर रूप से घायल खलासी राजकुमार को पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल भेज दिया गया। सदर थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि घायल और मृत चालक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। वाहनों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed