चंदौली/पीडीडीयू नगर। जिले में कोरोना संक्रमितों की की संख्या कम होने के बजाय बजाय बढ़ती जा रही है। मंगलवार की रात 17 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसमें जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय के एक कर्मचारी सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 17 कोरोना पाजिटिव के नए मरीज मिलने से जिला प्रशासन में खलबली मच गई है। एडीएम अतुल कुमार सिंह ने बताया कि डीएम नवनीत सिंह चहल के निर्देश पर बुधवार और बृहस्पतिवार छह अगस्त के लिए सील कर कार्यालय को बंद कर दिया गया है।
जिले में अब तक 996 कोरोना पाजिटिव मिल चुके हैं। इसमें 292 एक्टिव मरीज हैं, जिनका इलाज चल रहा है। वहीं 695 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुुके हैं और एक बच्चे सहित नौ लोगों की मौत हो चुकी है। कलेक्ट्रेट मरीज मिलने से वहां के कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति है। पूरे कार्याल को सैनिटाइज कराने के साथ ही परिसर की साफ सफाई कराई जा रही है। इसके अलावा चकिया कोतवाली, कमती कला, कैलाशपुरी, महाबलपुर, सेंट्रल कालोनी, ताहिरपुर, गंगाधरपुरम कालोनी में मरीज मिलने के बाद इन जगहों को सील कर दिया गया है। वहां प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बांस बल्ली से बैरिकेडिंग कर सील कर दिया है। साथ ही गांवों में सैनिटाइज करने और थर्मल स्क्रीनिग का कार्य शुरू करा दिया गया है। लोगों को घरों में रहने और दूरी बनाकर रहने की हिदायत दी गई है। गांव में निगरानी समिति को नजर रखने के निर्देश दिए गए है।