फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Cold will increase, cold weather will prevail

बढ़ेगी ठंड, चलेगी शीतलहरी

Sat, 18 Dec 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Cold will increase, cold weather will prevail
पीडीडीयू नगर। आगामी तीन दिनों में तापमान में तेजी से गिरावट के साथ पछुआ हवा ठंड बढ़ाएगी। हालांकि बृहस्पतिवार को जिले में सुबह का तापमान 11.03 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो बीते बुधवार की अपेक्षा एक डिग्री अधिक था पर आने वाले तीन दिनों में मौसम में तेजी से परिवर्तन होने की संभावना है। यह जानकारी लखनऊ स्थित राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार नवंबर से ही गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा था। 18 दिसंबर के बाद न्यूनतम तापमान में और गिरावट के साथ कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी। सुबह जिले का न्यूनतम तापमान बुधवार की अपेक्षा एक डिग्री सेल्सियस अधिक था पर पश्चिमी विक्षोभ के पूर्वी दिशा में गतिमान होकर जम्मू कश्मीर व आसपास के क्षेत्र में पहुंच जाने और उत्तरोत्तर पूर्वी अग्रसारण के साथ आसमान साफ हो जाने से गलन बढ़ने की उम्मीद है। पछुवा और उत्तरी-पश्चिमी ठंडी हवाओं के चलने के कारण में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3 से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच जाने की संभावना है। अगले 72 घंटों के दौरान 10 किमी प्रति घंटा की गति से तेज ठंडी पछुवा हवाएं चलने के ठंड बढ़ने की संभावना है। बताया कि आने वाले चार-पांच दिनों के दौरान सुबह एक-दो स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा भी पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed