फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Cold increased due to snowfall on the mountains and westerly winds

Chandauli News: पहाड़ों पर बर्फबारी और पछुआ हवा चलने से बढ़ी ठंड

Thu, 06 Mar 2025 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Cold increased due to snowfall on the mountains and westerly winds
पीडीडीयू नगर। जम्मू-कश्मीर सहित अन्य पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी और बारिश का असर आने वाले समय में जिले में भी दिख सकता है। पहाड़ों पर बर्फबारी और पछुआ हवा चलने से फिर ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है। ठंडी हवा के कारण अधिकतम तापमान में चार से पांच और न्यूनतम में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।
विज्ञापन


कश्मीर में बर्फबारी व बारिश के बाद ठंडी पछुआ हवा चलने से जिले में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे बने रहने से ठंड बढ़ गई है। बुधवार को पूरे दिन करीब 17 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलती रही। दिन में धूप निकलने के बाद भी ठंड का असर बना रहा और शाम के बाद ठंड बढ़ गई। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को भी तेज हवा चलने से तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। हालांकि शुक्रवार से मौसम सामान्य होने से तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है, जबकि मैदानी इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भीषण बर्फबारी और बारिश होने से जिले के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed