{"_id":"63b9c13f3e90dd5ab10277e0","slug":"cold-chandauli-news-vns6925630196","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: दिन में खिली धूप से मिली राहत, शाम को सर्द हवाओं ने मचाई आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: दिन में खिली धूप से मिली राहत, शाम को सर्द हवाओं ने मचाई आफत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर/चंदौली। जनपद में पिछले सात दिनों से शीतलहर का प्रकोप जारी है। हालांकि शुक्रवार के बाद शनिवार को सुबह दस बजे धूप निकली, लेकिन शाम होते ही कड़ाके की ठंड सताने लगी। दिन में भी सर्द हवा के आगे धूप ने थोड़ी राहत दी। लेकिन गलन से लोग परेशान रहे। सुबह कोहरे के कारण हाईवे सहित अन्य सड़कों पर वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। ठंड का आलम यह रहा कि जिले का न्यूनतम तापमान शुक्रवार के पांच से एक डिग्री सेल्सियस गिरकर चार डिग्री पर पहुंच गया।
मौसम विज्ञानी के अनुसार की मानें तो आने वाले दिनों में शीतलहर का प्रकोप कम होने के बाद ही लोगों को ठंड से राहत मिलेगी।धान के कटोरे में ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया है। शनिवार को सुबह धूप निकली तो लोगों ने कुछ राहत महसूस की लेकिन बर्फीली हवाओं के चलने से गलन का सिलसिला बरकरार रहा। शाम होते ही लोग ठंड व गलन से बेहाल हो गए। इससे लोगों की दिनचर्या तो प्रभावित हुई ही, खेती-किसानी पर भी विपरीत प्रभाव पड़ा। ठंड से मुख्य मार्गों पर भी आवाजाही कम रही। राज्य कृषि मौसम केंद्र के विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दिन में कोहरे की परत साफ होने के कारण अधिकतम तापमान शुक्रवार की अपेक्षा दो डिग्री सेल्सियस अधिक होकर 20 डिग्री पर पहुंच गया लेकिन जनपद में शीत दिवस का प्रभाव बना रहा। कोहरे का घनत्व घटने से आगामी 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है। वहीं सुबह कोहरे की संभावना अभी बनी हुई है। हालांकि दिन में धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत अवश्य मिलेगी।