{"_id":"69ab2856ac2e2a7817071ac4","slug":"coal-and-chero-will-have-essential-facilities-available-for-free-chandauli-news-c-189-1-chl1013-145065-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: कोल और चेरो को मुफ्त में आवश्यक सुविधाएं होंगी उपलब्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: कोल और चेरो को मुफ्त में आवश्यक सुविधाएं होंगी उपलब्ध
विज्ञापन
नौगढ़। मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई ने शुक्रवार को कोल और चेरो समाज के लोगों के घर जाकर उनकी स्थिति देखी और समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि कलस्टर आवास योजना सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके तहत पात्र परिवारों को मुफ्त में जमीन, मकान, शौचालय और जीवन-यापन की आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विकास खंड के मझगांवा में कोल जाति के ग्रामीणों के लिए कलस्टर आवास योजना के तहत जमीन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई, परियोजना निदेशक बीबी सिंह, एसडीएम विकास मित्तल और खंड विकास अधिकारी विकास सिंह शामिल रहे।
सीडीओ ने बताया कि यह योजना विशेष रूप से कोलवासी जाति और चेरो समाज के लिए लाई गई है, ताकि उन्हें सुरक्षित आवास और बेहतर जीवन स्तर मिल सके। इस दौरान सुजीत सिंह सूडुडू, ग्राम प्रधान ईश्वर, ब्लाक व राजस्व कर्मचारी समेत वन विभाग की टीम थी।