फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   CNG station started in PDDU Nagar

पीडीडीयू नगर में शुरू हुआ सीएनजी स्टेशन

Tue, 08 Jun 2021 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
CNG station started in PDDU Nagar
पीडीडीयू नगर। पड़ाव के बाद पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर में सीएनजी स्टेशन की शुरूआत हो गई है। मंगलवार को केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सीएनजी स्टेशन का वर्चुअल शुभारंभ किया। इससे सीएनजी वाहन चालकों को आसानी होगी। इसके पूर्व पड़ाव में सीएनजी स्टेशन की शुरूआत की जा चुकी है। गेल गैस लिमिटेड नगर सहित पूरे पूर्वांचल में पाइप लाइन से घरों में रसोई गैस और सीएनजी स्टेशन खोलने की कवायद में लगी हुई है। अब तक चंदौली के साथ मीरजापुर, सोनभद्र में सीएनजी स्टेशन बनाया जा रहा है। कुछ माह पहले पड़ाव में सीएनजी स्टेशन की शुरूआत की गई थी। सीएनजी पंप स्टेशन से रोजाना दो हजार किलो से अधिक गैस की खपत हो रही है। इसी बीच मंगलवार को केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने मीरजापुर के रीवा रोड स्थित बिठलनाथ स्टेशन और इलाहाबाद रोड स्थित फ्यूवेल शांपिग के पास सीएनजी स्टेशन के साथ पीडीडीयू नगर टाप गेयर स्टेशन का शुभारंभ किया। नगर में सीएनजी स्टेशन खुलने से सीएनजी से चलने वाले वाहन चालकों को भटकना नहीं पड़ेगा। गेल गैस लिमिटेड के उपमहाप्रबंधक कर्ण सिंह ने बताया कि पड़ाव के बाद अब पीडीडीयू नगर में भी एक स्टेशन चालू हो गया है। इससे वाहनों में स्वच्छ ईधन की आपूर्ति होगी।
विज्ञापन

रिपोर्ट और संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-1300
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed