{"_id":"57041ac64f1c1b5238c81319","slug":"cmo-cms-found-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदारद मिले सीएमओ, सीएमएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदारद मिले सीएमओ, सीएमएस
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Wed, 06 Apr 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में डीएम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने सोमवार की रात जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आरएन सिंह और और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एके श्रीवास्तव मौके पर मौजूद नहीं थे। उन्होंने निर्देश दिया कि मरीजों की सुविधा को देखते हुए दोनों अफसर जिले में ठहरना सुनिश्चित करें।
निरीक्षण में जिलाधिकारी ने वार्डों में जाकर मरीजों से सुविधाओं को जाना और उनका इलाज बेहतर ढंग से करने का निर्देश डाक्टरों को दिया। गंदे बिस्तरों को को देखकर जिलाधिकारी ने फटकार लगाई और कहा कि सभी कमरों में बेड साफ सुथरा होना चाहिए। महिलाओं के प्रसव के बारे में डाक्टर से पूछताछ की और कहा कि उन्हें फल, दूध, ब्रेड आदि की कोई परेशानी न हो, प्रसूति महिलाओं को मैन्यू के अनुसार भोजन की व्यवस्था कराएं। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान ब्लड बैंक, निर्मित हो रहे महिला अस्पताल, बर्न यूनिट, आईसीयू की जानकारी हासिल की। इस दौरान बताया गया कि एक डाक्टर की बदली कई महीने पहले ही हो गयी है लेकिन वह सरकारी आवास खाली नहीं कर रहे हैं। डीएम ने उक्त डाक्टर को नोटिस देकर कमरे को खाली कराने के निर्देश विभागीय अधिकारी को दिया ।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी एमपी सिंह, डाक्टर अजय सिंह सहित एक महिला डाक्टर, नर्स मौजूद रहे।