फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   CM Yogi will come to Chandauli officers are alerted DM-SP checked security arrangements

UP: चंदौली में आएंगे सीएम योगी, होगी कार्यों की समीक्षा, अधिकारी अलर्ट; डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Wed, 16 Jul 2025 06:59 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 16 Jul 2025 06:59 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में सीएम योगी आगमन 17 जुलाई यानी गुरुवार को तय है। डीएम और एसपी ने तैयारियों को जायजा लेते हुए अधिकारियों को अलर्ट कर दिया है। सुरक्षा संबंधी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन
CM Yogi will come to Chandauli officers are alerted DM-SP checked security arrangements
सुरक्षा के बाबत कर्मचारियों से की गई पूछताछ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

CM Yogi in Chandauli: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को चंदौली आएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने बताया कि दोपहर 1:40 बजे मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर जगदीशसराय के पास हेलीपैड पर उतरेगा। इसके बाद वे सीधे कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचेंगे और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

विज्ञापन


इसके बाद करीब 3:30 बजे लखनऊ के लिए निकल जाएंगे। इसको लेकर बुधवार को हेलीपैड बनवाया गया। डीएम चंद्रमोहन गर्ग और एसपी आदित्यलांग्हे ने पूरे दिन तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुरुवार के आगमन को लेकर बुधवार को चंदौली प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम चंद्र मोहन गर्ग और एसपी आदित्य लांग्हे की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों को दिए निर्देश

CM Yogi will come to Chandauli officers are alerted DM-SP checked security arrangements
सीएम के आगमन को लेकर तैयारी करते अफसर। - फोटो : अमर उजाला

डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान कोई भी चूक या लापरवाही न हो। सभी व्यवस्थाएं यातायात, पार्किंग, सुरक्षा, रूट डायवर्जन की व्यवस्था ठीक कर लें। बुधवार को डीएम और एसपी ने जगदीशसराय गांव स्थित एक विद्यालय परिसर में बनाए जा रहे हेलीपैड का निरीक्षण भी किया। इस दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए उन्होंने स्थल की सुरक्षा और सुविधाओं की जांच की।

डीएम चंद्रमोहन गर्ग ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, वे कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण करेंगे। इसके बाद सभागार में जिले के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारी भाग लेंगे। सभी अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित जानकारी और प्रस्तुतियां तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रतन वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वाईके राय, प्रभागीय वनाधिकारी बी. शिवशंकर, अपर पुलिस अधीक्षक, जिला विकास अधिकारी, परियोजना अधिकारी, डीसी मनरेगा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed