फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   CM Yogi visit chandauli: address rally laid foundation stone of development works worth 19 crores also visit baba Keenaram Dham in Chandauli

चंदौली में बोले सीएम योगी: बुआ-बबुआ ने नहीं किया कोई काम, भाई-बहन की जोड़ी ने सिर्फ परिवार का विकास किया

Sun, 05 Dec 2021 04:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 05 Dec 2021 04:58 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार दोपहर 02:30 बजे चंदौली के रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम के धाम पहुंचे। साथ ही रामगढ़ इंटर कॉलेज के पास जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा।

 

विज्ञापन
CM Yogi visit chandauli: address rally laid foundation stone of development works worth 19 crores also visit baba Keenaram Dham in Chandauli
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को चंदौली जिले में सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र में 30 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम आश्रम के जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण का काम भी शामिल है। इस दौरान उन्होंने रामगढ़ इंटर कॉलेज के पास जनसभा को संबोधित किया। 

विज्ञापन


जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों ने चंदौली जिले का नाम देश-दुनिया में रोशन किया है। तीन साल पहले जिले में काला चावल पैदा नहीं होता था। लेकिन आज 2400 किसान 2100 हेक्टेयर भूमि पर ब्लैक राइस (काला चावल) की खेती कर रहे हैं।
विज्ञापन


दो महीने पहले बाबा कीनाराम के नाम से स्थापित मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया था। आज बाबा के धाम के सुंदरीकरण के कार्य योजना का शुभारंभ हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक जीवन में संतों और ऋषि-मुनियों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज शुरू होने से चंदौली और पूर्वांचल सहित बिहार के लोगों के लिए उत्तम शिक्षा और चिकित्सा का केंद्र बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्षी पार्टियों पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि अगर सकलडीहा से भाजपा का विधायक चुनाव हुआ होता तो बाबा की धरती को विकास के लिए इतना समय नहीं लगता। साथ ही कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है।

सपा और बसपा पर निशाना साधते कहा कि जब उन्हें सत्ता मिली तो वो जातिवाद, परिवारवाद और वंशवाद से ऊपर उठकर काम नहीं कर पाए। उनकी सरकार में लूट, माफियागिरी और विकास के पैसों को लूटकर भ्रष्टाचार फैलाते थे। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार में वही पैसा लोगों के विकास के काम में लगाया जा रहा है।

अखिलेश यादव को घेरा
मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने सत्ता में रहने हुए राम भक्तों पर गोलियां चलाईं थी, लेकिन राम जन्म भूमि पर हमला करने वाले आतंकवादियों की पैरवी करके उनके खिलाफ दायर मुकदमों को वापस लिया।

उन्होंने कहा कि पहले की सत्ता में नौजवानों की नौकरी खा ली जाती थी। आज कानून-व्यवस्था बेहतर बनाकर माफियाओं पर नकेल कसी जा रही है। अराजकता फैलाने वालों और संपत्ति कब्जा करने वाले माफियाओं की छाती पर सरकार बुलडोजर चढ़ने के लिए हमेशा तैयार रहती है।

सपा-बसपा और कांग्रेस ने नहीं किया विकास
उन्होंने कहा कि 1947 से लेकर 2017 तक प्रदेश में केवल 12 मेडिकल कॉलेज बनवाए थे। जब से भाजपा सरकार आई है तब से अब तक 33 सरकारी मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। बुआ-बबुआ ने सत्ता में रहते हुए बिल्कुल भी विकास का काम नहीं किया और न ही भाई-बहन की जोड़ी ने। सीएम ने कहा कि इन लोगों ने सिर्फ अपने परिवार का विकास किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed