फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   CM inaugurated the repair work of beer and dam

सीएम ने किया बीयर व बांध के पुनरुद्धार कार्य का लोकार्पण

Wed, 05 Jan 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
CM inaugurated the repair work of beer and dam
पीडीडीयू नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मुजफ्फरपुर स्थित बीयर और नौगढ़ स्थित बांध के पुनरूद्धार कार्य का वर्चुअल लोकार्पण किया। मुजफ्फरपुर बीयर का 11.70 करोड और नौगढ़ बांध का 10.21 करोड़ की लागत से पुनरुद्धार किया गया है। पुनरुद्धार से जिले के साथ बिहार के सैकड़ों एकड़ खेतों की सिंचाई के लिए पानी आसानी से मिलेगा।
विज्ञापन

लोकार्पण के बाद सीएम ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है। किसानों को सिंचाई की सुविधा प्रदान करने के लिए मुजफ्फरपुर के बीयर और नौगढ़ के बांध का पुनरुद्धार कार्य कराया गया है। इससे किसानों को सुविधा मिलेगी। मुजफ्फरपुर बीयर से निकली दो नहरों को लेफ्ट व राइट की लंबाई शुरुआत में कम थी। आजादी के बाद पहली पंचवर्षीय योजना में नहरों की लंबाई बढ़ाई गई और कई माइनर बनाए गए। राइट नहर से न केवल जिले बल्कि बिहार के खेतों की सिंचाई होने लगी। बिहार के भभुआ जिले के चार प्रखंड के खेतों की सिंचाई राइट नहर से होती है। वहीं नौगढ़ बांध में एकत्र पानी का प्रयोग भी सिंचाई के लिए होता है। मूसाखांड बांध में पानी समाप्त होने के बाद नौगढ़ बांध से पानी छोड़ा जाता है। इसके बाद मूसाखांड बांध का पानी मुजफ्फरपुर बीयर में भेजा जाता है। यहां से नहरों के जरिए पानी खेतों तक पहुंचता है। काफी पुराना होने के कारण मुजफ्फरपुर बीयर व नौगढ़ बांध की मरम्मत की आवश्यकता थी। अब मरम्मत कार्य पूरा हो जाने के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री ने इसका वर्चुअल लेकार्पण किया है।
विज्ञापन

शासन की ओर से प्राप्त धन से मुजफ्फरपुर बीयर में वॉल, एप्रन का निर्माण कराने के साथ बीयर बॉडी में सिमेंटीजन व ग्राइटिंग का मरम्मत कार्य कराया गया है। इसके अलावा लेफ्ट व राइट बंध की स्ट्रेपनिंग व हेड रेग्यूलेटर के गेटों की मरम्मत भी कराई गई है। वहीं नौगढ़ बांध में स्पिलवे, बॉडी व ग्राइटिंग और गेटों की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है। राइट व लेफ्ट एफ्लक्स बंध व औरवाटांड बंध के स्ट्रेचनिंग का कार्य समाप्ति की ओर है। वहीं क्षतिग्रस्त बोल्डर पीचिंग की मरम्मत, बांध के क्षतिग्रस्त प्रोटेक्शन वॉल, सिस्टर्न व डिवाइड वॉल की मरम्मत का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed