फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Clouds rained with thunder and lightning, maximum temperature dropped by two degrees

Chandauli News: गरज-चमक के साथ बरसे मेघ, दो डिग्री गिरा अधिकतम तापमान

Sun, 06 Jul 2025 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Clouds rained with thunder and lightning, maximum temperature dropped by two degrees
पीडीडीयू नगर। जिले में तीन दिन बाद शनिवार की दोपहर दो घंटे गरज-चमक के साथ बारिश हुई। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बारिश के कारण अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस कम हो गया। बारिश से किसानों के चेहरे खिले नजर आए। वहीं बारिश के कारण शहरी इलाके में जगह जगह कीचड़ और जल भराव से लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार को तेज बारिश हुई थी। इसके बाद रोजाना बादल छा रहे हैं, लेकिन बारिश नहीं हो रही है। बारिश न होने के कारण उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हो गए थे। शनिवार की सुबह से ही बदली के बीच धूप निकली थी। वहीं उमस भरी गर्मी से लोग परेशान नजर आए। दोपहर लगभग एक बजे अचानक बारिश शुरू हुर्ई। इसके बाद लगभग दो घंटे तक गरज-चमक के साथ बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आई। शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा था। उधर, बारिश के कारण नगर के चतुर्भुजपुर, कसाब महाल, न्यू महाल, काली महाल, अलीनगर, चंदासी, परशुरामपुर सहित अन्य इलाकों में सड़कों पर जल भराव और कीचड़ हो गया। इससे आवागमन करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मुख्य सड़क के चौड़ीकरण का कार्य हो रहा है। ऐसे में बाजार में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कंदवा क्षेत्र में शनिवार की दोपहर हुई बारिश से उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को तो राहत मिली। कई दिन से लोग उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल थे। शनिवार की दोपहर हवाएं चलने के साथ हुई बारिश से तापमान में आई गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिली। राज्य कृषि और मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार का कहना है कि मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। ऐसे में अब बारिश होती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed