फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Clouds increasing the pulse of the farmers

Chandauli News: किसानों की धड़कन बढ़ा रहे बादल

Mon, 20 Mar 2023 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Clouds increasing the pulse of the farmers
मौसम में अचानक हुए बदलाव ने किसानों के दिल की धड़कन तेज कर दी है। रविवार की सुबह हालांकि कुछ देर के लिए धूप निकली लेकिन दोपहर बाद से आसमान बादलों की चादर से ढंक गया। वहीं शाम को ठंडी हवा चलने से बारिश की संभावना भी बनी रही। वहीं मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी की पूर्वांचल सहित जिले में आगामी18 से 24 मार्च तक भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। एडवाइजरी जारी कर कहा है कि बहुत जरूरी न हो तो लोग घरों से बाहर न निकलें, खुले सीवर, बिजली के तारों, भीड़ भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें, पानी उबाल कर पिएं और पशुपालक पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखते हुए उनके खाने पीने की व्यवस्था कर लें। पहाड़ी क्षेत्र के लेग आकाशीय बिजली से बचने के लिए अपने मोबाइल में दामिनी एप डाउनलोड कर लें। मौसम विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी के बाद किसानों की चिंता बढ़ गई है। अभी जिले में अधिकांश दलहनी व तिलहनी की फसलें खेतों में ही हैं। गेहूं सहित मटर व चना की फसल पकने की कगार पर पहुंच गई है। ऐसे में बारिश या ओलावृष्टि और तेज हवा से फसलों को नुकसान पहुंचना सकती है। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इस दौरान आंधी के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। इससे बचने के लिए लोग विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed