फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Clouds gave relief for eight minutes, then it started getting humid

Chandauli News: बादलों ने आठ मिनट राहत, फिर होने लगी उमस

Sun, 23 Jul 2023 12:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Clouds gave relief for eight minutes, then it started getting humid
पीडीडीयू नगर। शनिवार की शाम अचानक बारिश शुरू हुई तो उमस व गर्मी से जूझ रहे लोगों ने राहत महसूस की। महज आठ मिनट के बाद ही बारिश बंद हो गई। बादल गायब हो गए। मौसम उमस भरा हो गया। मौसम विभाग ने 24 जुलाई से बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह से ही धूप खिली थी। बारिश के आसार नहीं दिख रहे थे। लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। बदन पसीने से तरबतर हो रहा था। शाम को अचानक बादल घिर आए और बारिश होेने लगी तो लोगों ने राहत की सांस ली। मगर कुछ ही देर में हवा थम गई और बारिश भी बंद हो गई। उसके बाद फिर से मौसम उमस भरा हो गया।
विज्ञापन

बारिश की बेरुखी से किसान धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। नहरों में भी पानी नहीं है। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 24 जुलाई से जिले में एकबार फिर मॉनसून सक्रिय होगा और अच्छी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed