{"_id":"67f96ed18a8023dfc00784e2","slug":"cleanliness-was-done-in-pathra-ward-of-pddu-nagar-chandauli-news-c-189-1-svns1010-129674-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: जागा प्रशासन, पीडीडीयू नगर के पथरा वार्ड में हुई साफ सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: जागा प्रशासन, पीडीडीयू नगर के पथरा वार्ड में हुई साफ सफाई
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले की एकमात्र नगर पालिका पीडीडीयू नगर का वार्ड नंबर आठ पथरा में व्याप्त गंदगी की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद पालिका प्रशासन की नींद खुली। शुक्रवार को पालिका की टीम वार्ड में पहुंची और दिन भर साफ सफाई की। हालांकि अभी भी वार्ड के लोग लगातार सफाई कराने की मांग की है।
पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर आठ पथरा में साफ सफाई की व्यवस्था बदहाल है। कहने को यह शहर का वार्ड हैं लेकिन यहां गांव जैसी भी कोई सुविधा नहीं है। स्थिति यह है कि वार्ड की सड़क का पिछले 20 वर्षों में एक बार भी मरम्मत नहीं हुई है। ऐसे में सड़क की गिट्टियां तक नहीं बची हैं। वहीं गर्मी के दिन में भी सड़क पर घुटने भर गंदा पानी जमा है।
सफाईकर्मी के न आने से जमा कूड़े को लोग जलाने पर मजबूर हैं। रात होते ही वार्ड में अंधेरा छा जाता है। सड़क पूरी तरह से खराब है, वह वाहन तो दूर पैदल चलने लायक भी नहीं है। प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है। वहीं विद्युत निगम ने विद्युतीकरण के नाम पर जगह-जगह पोल तो लगाए हैं लेकिन तार ही नहीं खींचे गए हैं। जिससे लोग बांस बल्ली के सहारे तार खींचकर अपने-अपने घर ले जाते हैं। बारिश के दिनों में पूरा वार्ड पानी से भर जाता है। तीन सफाईकर्मी हैं लेकिन वे अक्सर गायब ही रहते हैं। जगह-जगह कूड़ा जमा है। इस संंबध में सात अप्रैल के अंक में अमर उजाला में 20 साल में एक बार भी मरम्मत नहीं, सड़क की गिट्टियां तक हो गई गायब शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई। खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन की नींद खुली और शुक्रवार को सफाईकर्मियों की टीम लगातार पूरे वार्ड की सफाई की गई। हालांकि सभासद अमित कुमार खरवार ने अभी भी असंतुष्टि जताई है। कहा कि वार्ड की समस्याएं दूर होनी चाहिए। वहीं नगर पालिका के ईओ अविनाश कुमार ने कहा कि वार्ड की साफ सफाई कराई गई है। जल्द ही अन्य समस्याओं को दूर किया जाएगा।