फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Cleanliness of Mansarovar Pond for Chhath Puja

छठ पूजा के लिए की मानसरोवर तालाब की साफ सफाई

Mon, 01 Nov 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness of Mansarovar Pond for Chhath Puja
पीडीडीयू नगर। श्री सूर्य मंदिर छठ पूजा कमेटी के बैनरतले रविवार की सुबह छठ पूजा के लिए मान सरोवर तालाब की साफ सफाई की गई। इस दौरान डीएम, एसपी और डीआरएम से भी तालाब की सफाई कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर सूर्य मंदिर छठ पूजा कमेटी के संस्थापक कृष्णा गुप्ता ने कहा कि लोकआस्था का महापर्व डाला छठ पर मानसरोवर तालाब पर आस्थावानों का रेला उमड़ता है। अस्ताचलगामी और उदयाचल सूर्य को अर्घ्य देने के लिए व्रती महिलाएं यहां पहुंचती हैं। यहां मेेला लगता है। बावजूद इसके तालाब की साफ सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। तालाब पर नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है। शराबी शराब का सेवन कर बोतले तालाब में फेंक देते हैं। वहीं तालाब के पास की सड़क भी पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। इससे व्रतियों को परेशानी होगी। संस्था की ओर से कई बार तालाब पर सुरक्षा मुहैया कराने और तालाब की साफ सफाई की मांग की गई लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई है। कहा कि इसको देखते हुए संस्था की ओर से स्वयं साफ-सफाई शुरू की गई है। कहा कि जल्द ही समिति के सदस्य डीएम, एसडीएम, एसपी और डीआरएफ को पत्रक भी सौपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed