{"_id":"5eebac628ebc3e42ae3d3559","slug":"cleaning-of-the-administration-of-the-municipality-hollow-waterlogged-chandauli-news-vns5309186153","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका प्रशासन की सफाई का दवा खोखला, जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका प्रशासन की सफाई का दवा खोखला, जलभराव
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। बुधवार की रात से रुक-रुककर हो रही बारिश ने पालिका प्रशासन के सफाई व्यवस्था की पोल खेलकर रख दी। बारिश के बाद नगर में कई कार्यालयों, सड़कों व नालियों सहित मैदानों में बारिश का पानी भर गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। बृहस्पतिवार की दोपहर बारिश रुकने के बाद स्थिति कुछ सामान्य हुई। वहीं बारिश के बाद लोगों को उमसभरी गर्मी से थोड़ी राहत भी मिली।
लगभग एक पखवारे की उमसभरी गर्मी के बाद बारिश होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं बारिश ने लोगों की समस्याएं बढ़ा दीं। बारिश के बाद नगर के निचले इलाकों के वार्डों में जलभराव की स्थिति बन गई। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। नगर के गिधौली, चंदासी, नई बस्ती, अलीनगर सहीत कई वार्डों में बारिश का पानी नालियो से आंवरफ्लो कर सड़कों पर बहने लगा। वहीं नगर स्थित कोतवाली परिसर भी बारिश के पानी में डूबा रहा। इसके अलावा सिंचाई विभाग, विद्युत उपकेंद्र-2 के सामने सहित अन्य कई कार्यालयों के परिसर में पानी भरा रहा। इससे यहां कार्य कराने पहुंचे लोगों को कठिनाई उठानी पड़ी। वहीं बारिश के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। अब तक उमसभरी गर्मी से बेहाल लोगों को आसमान पर छाए बादलों ने सूर्य की तीखी किरणों से दिनभर बचाए रखा। इससे तपन से बेहाल लोगों ने राहत का अनुभव किया। किसान खेती की तैयारी में जुट गये। धान की खेती के लिए समय पर हो रही बारिश ने उनकी परेशानी समाप्त कर दी है।
सकलडीहा संवाददाता के अनुसार, प्रदेश के कबीना मंत्री अनिल राजभर के प्रयास के बाद भी कस्बा में जलभराव की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। बृहस्पतिवार को सुबह हुई बरसात के कारण कस्बा में जगह-जगह जलभराव के कारण लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इसे लेकर कस्बावासी और राहगीरों में आक्रोश है।
विज्ञापन
सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव सहित व्यापारियों के धरना प्रदर्शन के बाद नाला और सड़क निर्माण शुरू तो हुआ लेकिन जलभराव की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल पाई। इससे पैदल चलना भी दूभर हो गया है। कस्बा के व्यापारी नेता दिलीप गुप्त, कृष्णा सेठ, मंटू पांडेय, बृजेश यादव, आजाद अहमद आदि ने बताया कि नाला निर्माण आधा-अधूरा होने के कारण काफी परेशानी हो रही है। वहीं पीडब्ल्यूडी विभाग के अवर अभियंता सुदामा यादव ने बताया कि नाला निर्माण कार्य चल रहा है। शीघ्र ही जलभराव की समस्या समाप्त करा दी जाएगी।