{"_id":"576aee9d4f1c1bc525b484fa","slug":"cleaning-done-by-the-people-in-labor","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला सफाई में लोगों ने किया श्रमदान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला सफाई में लोगों ने किया श्रमदान
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Thu, 23 Jun 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
जेसीबी से हो रही नाले की सफाई।
नियामताबाद विकास खंड अंतर्गत स्थानीय ग्राम सभा में कूड़े से पटे नाले की सफाई की गुहार प्रशासन ने अनसुनी कर दी तब ग्रामीणों ने सकलडीहा विधायक से गुहार लगाई और विधायक के प्रयास से नाले की साफ सफाई हुई। इसमें ग्रामीणों ने भी खूब श्रमदान किया।
गांव से पानी निकासी के लिए एक दशक पहले नाला बनाया गया था। पिछले एक वर्ष से नाले की साफ सफाई नहीं हो रही है। इससे नाला कूड़े करकट से भर गया है। गंदगी से पटे नाले से पानी बाहर नहीं निकल पा रहा है और नाला ओवर फ्लो कर रहा है। इससे सड़क पर पानी बह रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों से गुहार लगाई। यही नहीं दो सप्ताह पहले धरना प्रदर्शन भी किया लेकिन सुनवाई नहीं हुई। गुरुवार को केंद्र की उपलब्धियां गिनाने के लिए सकलडीहा विधायक सुशील सिंह इलाके में पहुंचे।