फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Class 10 students will answer 20 questions on OMR sheet

Chandauli News: 20 प्रश्नों का ओएमआर शीट पर जवाब देंगे कक्षा 10 के विद्यार्थी

Sun, 02 Feb 2025 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Class 10 students will answer 20 questions on OMR sheet
पीडीडीयू नगर। यूपी बोर्ड की परीक्षा में हाईस्कूल के विद्यार्थियों को इस बार 20 प्रश्नों के जवाब ओएमआर शीट पर देने होंगे। इसके साथ ही अन्य प्रश्नों के उत्तर कॉपियों पर लिखने होंगे। परीक्षार्थियों को ओएमआर शीट और उत्तर पुस्तिका दोनों का उपयोग करना होगा। इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को सभी प्रश्नों के उत्तर कॉपियों पर लिखने होंगे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इसको लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार परीक्षा के दौरान हाईस्कूल के विद्यार्थियों को 20 प्रश्नों के जवाब ओएमआर शीट पर टिक लगाकर देने होंगे। बोर्ड के निर्देशों का पालन कर परीक्षाएं कराई जाएगी। यह सुविधा सिर्फ हाईस्कूल के विद्यार्थियों को मिलेगी। इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को प्रश्नों के जवाब उत्तर पुस्तिका पर लिखने होंगे। डीआईओएस दलसिंगार यादव ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed