फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Class 10 student who went to his maternal grandfather's house dies of snakebite

Chandauli News: नाना के घर गए कक्षा 10 के छात्र की सर्पदंश से मौत

Sun, 04 Aug 2024 03:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Class 10 student who went to his maternal grandfather's house dies of snakebite
नौगढ़। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के टिकुरिया गांव में शनिवार को भोर में कमरे में सो रहे दसवीं के छात्र की सर्पदंश से मौत हो गई परिजन उपचार कराने की बजाय झोलाछाप की शरण में चले गए। कोई लाभ न होने के बाद सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में भर्ती कराया। वहां कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

गांव टिकुरिया निवासी लालबरत खरवार का पुत्र शिवानंद गांव में ही नाना के घर गया हुआ था। घर के लोग खाना खाकर सोने चले गए। देर रात तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने लगी। शिवानंद बरामदे में जमीन पर चटाई डालकर सो गया था। भोर में शिवानंद को सांप ने डंस लिया। उसकी चीख सुनकर परिजन जाग गए। परिजन आनन फानन सोनभद्र के सिकरिया चट्टी पर झोलाछाप के पास ले गए, लेकिन हालात लगातार बिगड़ती चली गई। इसके बाद परिजन उसे सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पर ले आए। चिकित्सक सुनील कुमार ने शिवानंद को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। मां बबीता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed