{"_id":"6a53f759859659ec4d03e965","slug":"clash-over-land-dispute-bricks-and-stones-hurled-12-injured-chandauli-news-c-189-1-svns1012-151274-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: भूमि विवाद में मारपीट, ईंट-पत्थर भी चले, 12 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: भूमि विवाद में मारपीट, ईंट-पत्थर भी चले, 12 लोग घायल
विज्ञापन
धीना। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुशहा गांव में शनिवार को जमीन के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ। इससे दोनों पक्षों के 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया।
कुशहा गांव में रामजी यादव और जयनंद यादव के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। शनिवार की सुबह दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने से अफरातफरी का माहौल हो गया। इससे सतेंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव, धर्मवीर यादव और किसान यादव समेत 12 लोग घायल हो गए
घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से एक युवक को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। सीओ सकलडीहा कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि कुशहा गांव में दो पक्षों में मारपीट की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।