{"_id":"67792cc44e1ae3efae0743ce","slug":"clash-during-party-youth-shot-dead-police-investigating-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli : पार्टी के दौरान आपसी झड़प, युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli : पार्टी के दौरान आपसी झड़प, युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस कर रही जांच
Sat, 04 Jan 2025 06:12 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 04 Jan 2025 06:12 PM IST
सार
बर्थडे पार्टी में सबकुछ ठीक ठाक चल रहा था लेकिन अचानक हुए विवाद के बाद मामले में गोली चल गई और एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस बल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
चैनपुर थाना क्षेत्र के फक्राबाद गांव में बर्थडे पार्टी के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान किसी प्रकार मामला शांत हुआ। शनिवार की भोर में कुछ युवकों ने चांद थाना क्षेत्र के बड़हरिया गांव निवासी निजामुद्दीन अंसारी नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने मोके से दो खोखा बरामद किया । कैमूर पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला के साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
भभुआ एसडीपीओ शिव शंकर कुमार ने बताया कि शनिवार की अहले सुबह तीन-चार बजे चैनपुर थाना क्षेत्र के फ़क़्राबाद गांव में युवक की गोली मार कर हत्या करने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस तत्काल कार्यवाई करते हुए घटना मे शामिल आरोपियों को चिन्हित कर लिया गया है। अब तक के अनुसंधान में यह बात सामने आयी है कि आरोपी एवं मृतक पक्ष के सभी सदस्य आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े है। कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके है और जेल भी जा चुके हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया गया है। साथ ही पुलिस ने इस घटना में शक के आधार पर चार युवकों को उठाकर पूछताछ करने में जुट गई है।
विज्ञापन