फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Claiming to be a world-class station, every day 30 thousand rail passengers ask the administration - where is the toilet?

Chandauli News: वर्ल्ड क्लास स्टेशन का दावा, हर दिन 30 हजार रेल यात्री व्यवस्था से पूछते हैं- टॉयलेट कहां है

Sat, 23 May 2026 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Claiming to be a world-class station, every day 30 thousand rail passengers ask the administration - where is the toilet?
पीडीडीयू रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में टूटा मूत्रालय। संवाद
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन को वर्ल्ड क्लास सुविधा देने का दावा किया जा रहा है। दूसरी तरफ यात्रियों के लिए शौचालय और यूरिनल की व्यवस्था नहीं है। सर्कुलेटिंग एरिया में बना यूरिनल पिछले दिनों तोड़ दिया गया। वहीं, डिलक्श शौचालय को बंद कर दिया गया। यात्री हाल में बने पे एंड यूज शौचालय पर ताला लटका हुआ है। ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्रियों को परेशानी हो रही है। छह साल पहले लाखों रुपये की लागत से पीडीडीयू जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में सार्वजनिक यूरिनल बनाया गया था। इसका उद्घाटन तत्कालीन केंद्रीय मंत्री और भाजपा के चंदौली सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने किया था।
विज्ञापन

पड़ाव से गोधना तक सड़क चौड़ीकरण के दौरान सड़क के किनारे के दुकानों और मकानों तो तोड़ा गया। इसका मलबा नाले में गिरा और नाला भर गया। तोड़-फोड़ में चलते दक्षिण पटरी की नाली क्षतिग्रस्त हो गई थी। मूत्रालय इसी नाले से जुड़ा था। इसके बगल मेें ही डिलक्स शौचालय बना है। डीलक्स शौचालय से निकलने वाला गंदा पानी इसी नाली में गिरता था। नाली बंद होने के कारण गंदा पानी वीआईपी गेट संख्या एक के पास एकत्र होने लगा।
विज्ञापन

इससे बदबू होने लगी, इसके बाद अधिकारियों ने शौचालय को बंद करवा दिया। एक सप्ताह पहले रेलवे की मंजूरी के बाद नगर पालिका ने सार्वजनिक मूत्रालय को बुल्डोजर से तोड़ दिया। अब यात्रियों को परेशानी हो रही है। रेलवे ने प्लेटफार्म संख्या दो और यात्री हाल में बने पे एंड यूज शौचालय का टेंडर समाप्त होने के बाद इसे आम लोगों के लिए निशुल्क कर दिया लेकिन यह सिर्फ कागजों पर ही हुआ। इसके गेट पर ताला बंद कर दिया गया है। डीलक्स शौचालय का हर रोज लगभग 400 यात्री इस्तेमाल करते थे। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से रोजाना लगभग 500 ट्रेनें गुजरती हैं। रोजाना 25 से 30 हजार यात्री यहां से यात्रा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed