{"_id":"5eb9411a8ebc3e90aa5f7141","slug":"city-will-be-developed-with-6-5-billion-rupees-chandauli-news-vns524334390","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े 63 करोड़ से होगा नगर का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े 63 करोड़ से होगा नगर का विकास
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर पालिका सभागार में बोर्ड की बैठक में उपस्थित चेयरमैन संतोष खरवार व सभासदगण।
- फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। नगर के विकास का खाका खींचने के लिए सोमवार को नगर पालिका जनप्रतिनिधि बोर्ड की बैठक आयोजित हुई। जिसमें वित्तीय वर्ष 2020-21 में विभिन्न मदों से 66.16 करोड़ 44 हजार 365 रुपये अनुमानित आय का लक्ष्य रखा गया। वहीं इस आय के सापेक्ष 63.46 करोड़ 31 हजार 288 रुपये विभिन्न कार्यों और अन्य मदों में खर्च किए जाएंगे। इसमें नाली-गली निर्माण समेत प्रकाश व्यवस्था, साफ सफाई व कई अन्य कार्य शामिल रहेंगे ।
कोरोना संक्रमण काल में नगर के विकास से जुड़े कार्यों को गति देने के लिए सोमवार को नगर पालिक पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के सभागार में चेयरमैन संतोष खरवार की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधि बोर्ड की बैठक हुई। जिसमें वित्तीय वर्ष 2020 - 21 में विकास कार्य करने के लिए आय के लक्ष्य के सापेक्ष व्यय का लक्ष्य निर्धारित किया गया । इस दौरान प्रमुख रूप से प्रकाश व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 06 करोड़ 92 लाख 97 हजार रुपये, नाला सफाई पर 15 लाख रुपये , सफाई विभाग पर 18 करोड़ 88 लाख 25 हजार रुपये, सफाई से जुड़े अन्य सामानों पर 01 करोड़ 13 लाख , पार्कों पर 17 लाख रुपये, सार्वजनिक अधिष्ठान निर्माण पर 38 लाख 65 हजार, मार्ग व नाली निर्माण पर 18 करोड़ 31 लाख 56 हजार रुपये खर्च किये जाने का लक्ष्य रखा गया। वहीं अवस्थापना निधि से 50 लाख व पंडित दीनदयाल नगर विकास योजना से 01 करोड़ 27 लाख 44 हजार रुपये खर्च कर कार्य कराए जाएंगे। इनके अतिरिक्त भी विभिन्न मदों और कार्यों के लिए राशि खर्च की जाएगी। इस दौरान सभासद अशोक जायसवाल, नायाब अहमद, राजेश जायसवाल, सुनील विश्वकर्मा, ईशा खान, बृजेश गुप्ता, रवि सोनकर, जितेंद्र गुप्ता, सिकंदर पासवान, निधि तिवारी, प्रियंका तिवारी, मुर्शीदा बेगम, सरिता पटेल समेत अन्य सभासद मौजूद रहे। संचालन ईओ कृष्ण चंद्र ने किया।
सांसद ने धन्यवाद का पत्र भेजा
पीडीडीयू नगर । कोरोना के खिलाफ जंग में नगर पालिका की ओर से किये गए कार्यों के लिए सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय की ओर से पत्र भेजा गया। जिसे पालिका अध्यक्ष ने बैठक के दौरान पढ़कर सुनाया। पत्र के माध्यम से उन्होंने नगर की साफ सफाई और सैनिटाइजेशन व्यवस्था के लिये चेयरमैन समेत सभी सभासद व नगर पालिकाकर्मियों का धन्यवाद किया। संवाद