फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Cilbili beat the Kamalpur

चिलबिली ने कमालपुर को हराया

Sat, 03 Jan 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो चंदौली अमर उजाला
ब्यूरो चंदौली अमर उजाला Updated Sat, 03 Jan 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
Cilbili beat the Kamalpur
जय बाबा महादेव स्पोर्टिंग क्लब रैथा के तत्वावधान में आयोजित किक्रेट मैच
विज्ञापन
का शुक्रवार को ब्लाक प्रमुख जमानियां गाजीपुर बलवंत सिंह ने बैटिंग कर क्रिकेट मैच का उद्घाटन किया। उद्घाटन मैच खेलते हुए कमालपुर नई बाजार की टीम ने निर्धारित बारह ओवरों में कुल 76 रन बनाए।

लक्ष्य को हासिल करने उतरी चिलबिली की टीम ने 11 ओवरों में 77 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस दौरान बलवंत सिंह ने कहा कि खेलों से खिलाडि़यों का जहां स्वास्थ्य उत्तम रहता है, वहीं समाज में भाई-चारा एवं आपसी सौहार्द बढ़ता है। प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन मैच कमालपुर नई बाजार एवं चिलबिली के बीच खेला गया।


क्लब के अध्यक्ष सच्चिदानंद उपाध्याय ने बताया कि पूरा मैच बारह-बारह ओवर का होगा। जबकि फाइनल मैच पंद्रह ओवर का खेला जाएगा। प्रतियोगिता में माधोपुर, धानापुर, बसगांवा समेत कुल 30 टीमें भाग ले रही हैं। मैच में मुख्य अतिथि द्वारा क्लब को पांच हजार एक रुपये का सहयोग भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर डा. नीलोफर सिह, बालेश्वर, राकेश राय, अभय यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed