फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chulbul and Kamya won gold medal

माध्यमिक विद्यालयी ताइक्वांडो में मौसम, चुलबुल और काम्या ने जीता गोल्ड मेडल

Wed, 17 Aug 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Chulbul and Kamya won gold medal
पीडीडीयू नगर। जिला स्तरीय माध्यमिक खेल कूद प्रतियोगिता के तहत सोमवार को नगर पालिका इंटर कॉलेज में ताइक्वांडो प्रतियोगिता हुई। इसमें बीस विद्यालय के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के सब जुनियर बालिका वर्ग में आदर्श इंटर कॉलेज की मौसम शर्मा, आदर्श इंटर कॉलेज मॉटीगांव की चुलबुल सोनकर और नगर पालिका इंटर कॉलेज की काम्या वर्मा ने गोल्ड मेडल हासिल किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. महेन्द्र कुमार पांडेय ने किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के सब जूनियर बालक वर्ग में मोदीनगर इंटर कॉलेज के निखिल कुमार और गणेश कुमार, नगर पालिका इंटर कॉलेज के प्रियांशु गुप्ता, सौरव यादव, प्रियांशु सिंह और उदिननरायन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सनी पटेल ने गोल्ड मेडल हासिल किया। जूनियर बालिका वर्ग में नगर पालिका इंटर कॉलेज की मुस्कान कुमारी, सकलडीहा इंटर कॉलेज की दिव्या भारती और चर्चिता चौहान ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इस मौके पर महेंद्र कुमार, पप्पू सिंह, विवेक कुमार, सतीश कुमार, शरद प्रताप, रिजवान बेगम, दीपक कुमार आदि ने रेफरी की भूमिका निभाई। संचालन नगर पालिका इंटर कॉलेज के क्रीड़ाध्यक्ष अरुण कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed