फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chowkidar died who injured in fight over misbehavior with orchestra dancers in chandauli old woman died on spot

Chandauli News: नर्तकियों से बदतमीजी को लेकर हुई मारपीट में घायल चौकीदार की भी मौत, मौके पर ही वृद्धा ने तोड़ा था दम

Fri, 03 Jun 2022 05:25 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 03 Jun 2022 05:25 PM IST
सार

चंदौली जिले के अमिलाई गांव में तिलक समारोह में आर्केस्ट्रा में आई नर्तकियों के साथ बदतमीजी करने पर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में घायल चौकीदार की शुक्रवार को मौत हो गई। मारपीट के दौरान मौके पर ही एक वृद्धा की जान चली गई थी। 

विज्ञापन
Chowkidar died who injured in fight over misbehavior with orchestra dancers in chandauli  old woman died on spot
- फोटो : istock

विस्तार

चंदौली जिले के अमिलाई गांव में बीते मंगलवार की देर रात एक तिलक समारोह में आर्केस्ट्रा में आई नर्तकियों के साथ बदतमीजी करने पर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में घायल चौकीदार ने उपचार के दौरान शुक्रवार को दम तोड़ दिया। लाठी-डंडे और रॉड से हुए हमले में वृद्धा की मौत मौके पर ही हो गई थी।

विज्ञापन


मंगलवार रात मारपीट में घायल चौकीदार कन्हैया पासवान (60 वर्ष) को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा था। मौत की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। बलुआ थाना क्षेत्र के अमिलाई गांव निवासी सुभाष पासवान के पुत्र योगेश पासवान का मंगलवार को तिलक था। इसमें बिहर के भभुआ के सिकरौली निवासी मुन्ना पासवान तिलक चढ़ाने आये थे।
विज्ञापन


तिलक समारोह के बाद आर्केस्ट्रा बजने लगा। इस दौरान नर्तकियां डांस करने लगीं। इस बीच गांव के ही दलित बस्ती के दर्जनों लोग समारोह में पहुंच गए और नर्तकियों को रुपये देने के बहाने उनसे बदतमीजी करने लगे। इस दौरान योगेश के रिश्तेदारों ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। लोगों ने किसी प्रकार दोनों पक्षों को अलग-अलग कर मामला शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमलावरों ने बाइक और कार को भी किया था क्षतिग्रस्त

कुछ देर बाद बस्ती के लोग लाठी-डंडे व रॉड से लैस होकर आए और परिवार वालों पर हमला बोल दिया। इस दौरान चोट लगने के कारण योगेश की दादी राधिका देवी (70) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गांव के चौकीदार कन्हैया पासवान (60), बनारसी पासवान (55), लाल बहादुर पासवान (55) व अमरदेव पासवान (70)  घायल हो गए।

आरोप है कि हमलावरों ने मौके पर खड़ी बाइक और कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। चौकीदार की स्थिति गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed