फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chnadauli

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं सरकार की योजनाएं-अरूणिमा

Thu, 18 Jul 2019 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
chnadauli
चंदौली। नीति आयोग की काउंसलर अरूणिमा चंद्रा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों संग बैठक की। इसमें आकांक्षात्मक जिले में विकास के साथ ही सिंचाई, स्वास्थ्य व पेयजल संसाधनों के बारे में चर्चा की। साथ ही ई-नाम मंडी के क्रियान्वयन की जानकारी ली और नीति आयोग के अंतर्गत आने वाले विभागों को कार्ययोजना व इंडीकेटर्स को दुरूस्त करने के निर्देेश दिया। कहा कि सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के प्रचार प्रसार में तेजी लाएं, ताकि लोगों को योजनाओं के बारे में पूरी तरह से जानकारी हो सके।
विज्ञापन

इस दौरान कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार को नियमित अभिभावक-शिक्षक बैठक करें। सीएमओ व डीपीओ को आपस में समन्वय स्थापित कर गर्भवती महिलाओं की देखभाल व योजनाओं का लाभ दिलाएं। मरीजों को समय से दवाइयां उपलब्ध कराने के साथ ही बच्चों का नियमित टीकाकरण, वजन कराया जाए, ताकि कुपोषण से निजात दिलाई जा सके। डीसी मनरेगा से कहा तालाबों की खोदाई के साथ ही सिंचाई संसाधनों को दुरूस्त करें। ई-नाम मंडी से मात्र सब्जी की बिक्री होने पर नाराजगी जताई। कहा योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें, ताकि किसान धान-गेहूं के साथ दलहनी व तिहलनी उपज की बिक्री कर अपनी आय बढ़ा सके। डीपीआरओ से जनपद में शौचालय निर्माण की जानकारी ली। कहा गांवों में वाल पेंटिंग व नुक्कड़ नाटक के जरिए खुले में शौचमुक्त करने को प्रेरित करें। इस दौरान सीएमओ डा. आरके मिश्रा, पीडी सुशील कुमार, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह, उद्योग उपायुक्त गौरव मिश्रा रहे।
विज्ञापन

चंदौली। नीति आयोग की काउंसलर अरूणिमा चंद्रा ने बुधवार को मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय व मातृ शिशु विंग का निरीक्षण किया। इस दौरान सफाई, शिशुओं के देखभाल, दवाओं की व्यवस्थाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से ली। सीएमओ डा.आरके मिश्र व सीएमएस डा.अरविंद कुमार को निर्देश दिया कि अस्पताल परिसर की साफ सफाई को बेहतर बनाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed