फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chitragupta will not worship in public

सार्वजनिक रूप से नहीं होगी चित्रगुप्त पूजा

Thu, 12 Nov 2020 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
Chitragupta will not worship in public
पीडीडीयू नगर। पुण्य -पाप का लेेखा-जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की पूजा इस वर्ष 16 नवंबर को मनाई जाएगी। कोरोना की वजह से इसे सार्वजनिक रूप से नहीं मनाया जाएगा। कायस्थ समाज के लोग घरों में ही विधि-विधान से भगवान की पूजा अर्चना करेंगे। ये बातें अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय मंत्री शैलेंन्द्र श्रीवास्तव ने चंदासी स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं।
विज्ञापन

शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज के आदिदेव ब्रह्म के वंशज भगवान चित्रगुप्त है। दीपावली के तीसरे दिन भगवान चित्रगुप्ता की पूजा अर्चना की जाती है। समाज को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सार्वजनिक चित्रगुप्ता पूजनोत्सव पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच समाज के अच्छे प्रदर्शन करने वाले लोगों को पुरस्कृत भी किया जाता रहा है। कुल मिलाकर समाज का यह वार्षिक कार्यक्रम का लोगो को इंतजार रहता है। इस वर्ष कोरोना की वजह से समाज के लोग सार्वजनिक रूप से पूजनोत्सव नहीं करेंगे। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय मंत्री शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने लोगों ने दीपावली पर आतिशबाजी न करने का आह्वान किया। कहा कि दीपावली खुशियों का त्योहार है। इस दिन दीप सजाकर और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाने की जरूरत है।
विज्ञापन

रिपोर्ट और संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-1300
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed