फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   China manufactured goods sales down to 50 percent

गलवां की घटना के बाद चीनी उत्पादों की बिक्री में आई कमी

Wed, 24 Jun 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
China manufactured goods sales down to 50 percent
पीडीडीयू नगर। लद्दाख की गलवां घाटी में 20 निहत्थे भारतीय सैनिकों की हत्या के बाद चीन के प्रति लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। आपसी बातचीत सहित सोशल मीडिया पर लोग चीन में उत्पादित वस्तुओं का बहिष्कार करने की मुहिम चला रहे हैं। बाजार में इसका असर दिखने भी लगा है। लोग चीन में बनी वस्तुओं को खरीदने से परहेज कर रहे हैं। इनकी बिक्री में लगभग 50 प्रतिशत की गिरावट आई है।
विज्ञापन

खिलौनों, मोबाइल के उपकरणों सहित धार्मिक आयोजनों पर बिकने वाली वस्तुओं पर चीन का बाजार हावी हो गया था। सस्ते दर पर मिलने के कारण इन वस्तुओं की जमकर खरीदारी हो रही थी। चीन ने देश के खिलौना बाजार में क्रांति ला दी है। हालांकि इन वस्तुओं को टिकाऊ नहीं माना जाता रहा है, बावजूद इसके आकर्षक होने के कारण इनकी खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन

अब चीन से देश के संबंध खराब होने के बाद लोग वहां की बनी वस्तुओं की खरीदारी करने से कतरा रहे हैं। खिलौनों के विक्रेता मनोज जायसवाल ने कहा कि लद्दाख की घटना के बाद चीन निर्मित वस्तुओं की बिक्री में कमी आई है। पर स्थिति तनावपूर्ण रही तो धीरे-धीरे चीन के बने खिलौनों की मांग समाप्त हो जाएगी। मोबाइल की दुकान चलाने वाले राजकुमार गुप्ता ने बताया कि चीन में बनने वाले मोबाइल हैंडसेट खरीदने से लोग इंकार कर रहे हैं। उन्हें समझाना पड़ रहा है कि कौन सा मोबाइल चीन में बना है और कौन सा नहीं। साइकिल की दुकान चलाने वाले प्रिंस कपूर ने कहा कि साइकिल में हवा भरने वाले पंपों के बाजार पर चीन का एकाधिकार सा हो गया था। अब इनकी मांग घटी है। दुकानदारों का कहना है कि लॉकडाउन के कारण अभी झालरों सहित अन्य वस्तुओं की बिक्री काफी कम हो रही है। चीन के पांव बाजार से उखाड़ने के लिए देश के उद्योगपतियों को कल-कारखाने लगाने चाहिए जिनमें चीन को टक्कर देने वाली वस्तुओं का उत्पादन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed