फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Children were taught the tricks of bicycle repairing and tikki making.

Chandauli News: बच्चों को साइकिल रिपेयरिंग और टिक्की बनाने के गुर सिखाए गए

Wed, 11 Feb 2026 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Children were taught the tricks of bicycle repairing and tikki making.
कमालपुर। अब स्कूली बच्चे पकौड़ा, मूंगफली की टिक्की, सोलर लाइट, मिट्टी परीक्षण, साइकिल रिपेयरिंग सहित कई व्यावसायिक कौशल सीख रहे हैं। मंगलवार को सकलडीहा विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय रैपुरा में कक्षा 7 के बच्चों ने सायकिल रिपेयरिंग के गुर सीखे।
विज्ञापन

जनपद में 28 पीएम श्री कंपोजिट विद्यालयों और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत बच्चों को इंजीनियरिंग विभाग, ऊर्जा एवं पर्यावरण विभाग, कृषि विभाग, गृह एवं स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत विभिन्न व्यावसायिक गतिविधियों में सीखने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। सकलडीहा विकास खंड के तीन विद्यालय- कंपोजिट विद्यालय रैपुरा, पीएम श्री विद्यालय जमुनीपुर और उच्च प्राथमिक विद्यालय डिघवट-में कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश कुमार राय ने बताया कि नई शिक्षा नीति 2020 का उद्देश्य प्रणाली में व्यापक सुधार करना है और इस कार्यक्रम के माध्यम से व्यावसायिक प्रशिक्षण पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एनईपी के अनुसार पाठ्यक्रम और सह-पाठ्यक्रम में कला, मानविकी और विज्ञान के बीच कोई भेद नहीं होना चाहिए। बच्चों को प्रशिक्षित शिक्षक डॉ. देवेन्द्र प्रताप सिंह के विशेष दिशा-निर्देश में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed